बिहार के तापमान में हुई वृद्घि, कई हिस्सों में छाए आंशिक बादल
बिहार (Bihar) की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं. इस बीच तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है.
पटना: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं. इस बीच तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बदाल छाए रहने के आसार जताए हैं. रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों में गया का रविवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 11.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: बिहार: राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम हुआ साफ, खिली धूप
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी की भी संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
पटना का रविवार को अधिकतम पारा 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2019 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

