Telangana Tragedy: तेलंगाना के नागरकुर्नूल में दुखद हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के पेड्डाकोट्टापल्ली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दुखद हादसा हो गया. जिसमें तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की जान चली गई. यह घटना उस समय हुई जब बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे. तीनों बच्चों की मौत के बाद उनके घर में मातम फ़ैल गया

(Photo Credits AI)

Telangana Tragedy:  तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के पेड्डाकोट्टापल्ली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दुखद हादसा हो गया. जिसमें तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की जान चली गई. यह घटना उस समय हुई जब बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे. तीनों बच्चों की मौत के बाद उनके घर में मातम फ़ैल गया

मृतक बच्चों की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, हादसा शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच पेड्डाकोट्टापल्ली गांव में हुआ. छह बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे, जिनमें से तीन बच्चे खेलते-खेलते तालाब में उतर गए और गहरे पानी में डूब गए. मृतक बच्चों की पहचान गांव के ही दो लड़कों (13 और 7 वर्ष) और एक 10 वर्षीय लड़की के रूप में हुई है. यह भी पढ़े: Andhra Pradesh Drowning: आंध्र प्रदेश में मुन्नेरु नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पेड्डाकोट्टापल्ली के सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है

गांव में शोक की लहर

इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके.

Share Now

\