देश

Telangana: तेलंगाना में ऑटो रिक्शा पर ग्रेनाइट ब्लॉक गिरने से तीन की मौत

हैदराबाद में एक ट्रक से ग्रेनाइट ब्लॉक ऑटो रिक्शा पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में शनिवार रात उस समय यह भीषण हादसा हुआ, जब ऑटो रिक्शा चालकों का एक ग्रुप नए साल के जश्न के लिए पैसे लेने जा रहा था.

Telangana: तेलंगाना में ऑटो रिक्शा पर ग्रेनाइट ब्लॉक गिरने से तीन की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हैदराबाद, 1 जनवरी : हैदराबाद (Hyderabad) में एक ट्रक से ग्रेनाइट ब्लॉक ऑटो रिक्शा पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में शनिवार रात उस समय यह भीषण हादसा हुआ, जब ऑटो रिक्शा चालकों का एक ग्रुप नए साल के जश्न के लिए पैसे लेने जा रहा था.

वारंगल-खम्मम हाईवे पर कुरावी पुलिस थाने के पास हादसा हुआ. मृतकों की पहचान वाई. श्रीकांत, बी. सुमन और डी. नवीन के रूप में हुई है, सभी की उम्र 30 वर्ष है. हादसे में पांच अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित मंगोलिगुडेम गांव के रहने वाले थे और सभी ऑटो रिक्शा चालक बताए जा रहे है. उन्होंने शनिवार शाम तक अपने तिपहिया वाहन चलाए और फिर नए साल की पूर्व संध्या पर मिलरों से पैसा लेने के लिए कुरावी गांव के लिए निकल गए. यह भी पढ़ें : Fraud With Girl: पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर गिफ्ट के नाम पर लड़की को लगाया 10 लाख रुपये का चूना

ऑटो रिक्शा जब सोमलाटांडा पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे विशाल ग्रेनाइट ब्लॉकों से लदे एक ट्रक से टकरा गया. ऑटो रिक्शा सड़क से हटकर झाड़िय़ों में जा गिरा और ट्रक का ग्रेनाइट ब्लॉक भी उन पर गिर गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ग्रेनाइट ब्लॉक को हटाया. श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई. सुमन ने महबूबाबाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक नवीन ने एमजीएम अस्पताल वारंगल ले जाने के दौरान अंतिम सांस ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).