Telangana: फिल्‍म देखने के लिए माता-पिता ने पैसे देने से किया इनकार, 11 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर दी जान

तेलंगाना ) के जगतियाल शहर से एक करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 11 साल के लड़के ने चंद पैसों के लिए सुसाइड कर लिया. वह चाहता था कि उसके माता-पिता उसे फिल्म देखने के लिए 300 रुपए दे. लेकिन उनके द्वारा मना कर देने पर लड़के ने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

तेलंगाना (Telangana) के जगतियाल शहर से एक करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 11 साल के लड़के ने चंद पैसों के लिए सुसाइड (Suicide) कर लिया. वह चाहता था कि उसके माता-पिता उसे फिल्म देखने के लिए 300 रुपए दे. लेकिन उनके द्वारा मना कर देने पर लड़के ने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार आत्‍महत्‍या करने वाले लड़के का नाम पी नवदीप (P Navdeep) है. वह एक्‍टर पवन कुमार ( Actor Pawan Kumar) का बड़ा फैन था. उसने पवन कुमार की जल्‍द रिलीज हो रही फिल्‍म देखने के लिए अपने दोस्‍तों के साथ प्‍लान भी बना लिया था. फिल्म देखने के लिए वह अपने माता-पिता से पैसे मांगे थे. उनके इनकार के बाद उसने यह कदम उठाया.

जानकारी के अनुसार माता -पिता द्वारा पैसे देने से मना कर देने पर नवदीप नाराज हो गया. उसने आत्‍महत्‍या करने के लिए अपने घर की बालकनी में जाकर फंदे से लटक कर जान दी. नवदीप के इस कदम के बाद परिवार के लोग सदमें हैं. बेटे के मौत के बाद उसके मां की रो- रोकर बुरा हाल है. उसे भरोषा ही नहीं हो रहा है कि उसका नवदीप सिर्फ फिल्म देखने के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी जान दे दी. यह भी पढ़े: MP: डांसर नहीं बन पाया तो 16 वर्षीय लड़के ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पीएम मोदी से जाहिर की अपनी आखिरी इच्छा

वहीं लड़के की मौत के बाद इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके वारदात पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात इसी हफ्ते सोमवार की है पवन 8 वीं क्लास का छात्र बताया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\