Telangana: नारायणपेट कांग्रेस अध्यक्ष पर पार्टी कार्यकर्ता से रेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया
तेलंगाना के नारायणपेट के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर उन्ही की पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
तेलंगाना के नारायणपेट के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर उन्ही की पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. कांग्रेस नेता पर शादी का झांसा देकर पार्टी की महिला कार्यकर्ता से बलात्कार करने का आरोप है. नारायणपेट जिला कांग्रेस प्रमुख खुंबम शिवकुमार रेड्डी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. तेलंगाना में लैप्रोस्कोपी के बाद जटिलताओं से चार महिलाओं की मौत.
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि शिवकुमार रेड्डी ने उसे शराब पिलाई और शहर के एक होटल में उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं मुझे ब्लैकमेल करने के लिए इस घटना का वीडियो भी बनाया.
महिला ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) की सदस्य थीं और उन्हें 2020 में नगर निगम चुनावों के प्रचार और समन्वय के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था. मुझे नारायणपेट क्षेत्र आवंटित किया गया था.
महिला ने बताया, 'नारायणपेट पहुंचने पर, मैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, खुंबम शिवकुमार रेड्डी से मिली, उन्होंने मेरे करीब आने की कोशिश की और कुछ समय बाद शिव ने मुझसे शादी करने की इच्छा व्यक्त की.
शादी की बात को लेकर जब महिला ने उनकी पत्नी के बारे में सवाल किया, तो कांग्रेस नेता ने जवाब दिया कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं और तीन साल से अधिक जीवित नहीं रहेंगी. इसलिए उन्हें एक ऐसी महिला की जरूरत है जो उनकी देखभाल कर सके.
एक रात जब पीड़िता किसी काम से दुब्बाक जिले में ठहरी हुई थी, तब शिवकुमार ने जमकर शराब पी. देर रात शराब के नशे में वह पीड़िता के कमरे में पहुंच गया और उस पर जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा. पीड़िता ने जब शिवकुमार का प्रस्ताव स्वीकार करने से इनकार कर दिया, तो उसने मारपीट की.
पीड़िता का आरोप है कि शिवकुमार ने उसके साथ हैदराबाद और बेंगलुरु में रेप किया और इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया. पुलिस के मुताबिक इस मामल को दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

