देश

तेलंगाना में वाहनों के बीच हुई टक्कर, 10 लोगों की मौत

तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में शनिवार शाम कई वाहनों के बीच एक साथ हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, और 26 अन्य घायल हो गए.

तेलंगाना में वाहनों के बीच हुई टक्कर, 10 लोगों की मौत
(Photo Credits: ANI)

हैदराबाद: तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में शनिवार शाम कई वाहनों के बीच एक साथ हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, और 26 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में एक बस, दो ट्रक और एक एसयूवी शामिल थे, और यह यहां से लगभग 60 किलोमीटर दूर सिद्दिपेट जिले में हैदराबाद-रामागुंडम राजमार्ग पर प्रगनापुर में घटी.

पुलिस के अनुसार, हैदराबाद से मनचेरियल की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित हो गई और राजीव राहादारी नाम से प्रचलित राजमार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. ट्रक रोड डिवाइडर से टकराने के बाद एक कॉलिस व एक कंटेनर लॉरी से जा टकराई. कॉलिस ट्रक और कंटेनर लॉरी के बीच बुरी तरह पिस गया.

दुर्घटना में मारे गए 10 लोगों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे. मृतकों में सात एक ही परिवार के थे और वे कॉलिस में सवार थे. बाकी तीन मृतक बस के यात्री थे.

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस के 26 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को सरकार द्वारा संचालित सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2018 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).