Telangana Assembly Election Results 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बहुमत
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 30 नवंबर को हुए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह शुरू हो गई. अधिकारियों ने कहा कि सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई.
हैदराबाद, 3 दिसंबर : तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 30 नवंबर को हुए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह शुरू हो गई. अधिकारियों ने कहा कि सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने बताया कि सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 49 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे गिनती शुरू हुई.
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) आधे घंटे बाद खोली जाएंगी और अगर डाक मतपत्र की गिनती पूरी नहीं हुई तो भी समानांतर गिनती की जाएगी. पुलिस ने केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है. चुनाव अधिकारियों ने 1,798 टेबलें लगाई हैं और कुल 2,417 राउंड की गिनती होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, 30 नवंबर को हुए चुनाव में 71.34 फीसदी मतदान हुआ था. यह भी पढ़ें : Assembly Election Results 2023: कांग्रेस का दावा, एमपी-राजस्थान समेत चारों राज्यों में बनेगी सरकार
यह 2018 के चुनाव में हुए मतदान से करीब 2 फीसदी कम है. कुल 3,26,02,793 मतदाताओं में से 2,32,59,256 ने मतदान किया. 2018 के चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 88 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

