Gujarat Shocker: टीचर ने छात्रा को छेड़ा, लोगों ने स्कूल में घुसकर जमकर पीटा देखें वीडियो

गुजरात के महिसागर जिले में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है. पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मामला महिसागर जिले के वीरपुर तहसील के एक गांव का है.

photo Credit: X

Gujrat Shocker:  गुजरात के महिसागर जिले में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है. पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मामला महिसागर जिले के वीरपुर तहसील के एक गांव का है. छात्रा का आरोप है कि पीटी टीचर प्रशांत पटेल उस पर अपने साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था. इस मामले की शिकायत छात्रा ने अपने परिवार वालों से की. इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से टीचर की शिकायत की. उसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की. यह भी पढ़ें: Imran Khan Arrested: रिहाई के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फिर गिरफ्तार

यहाँ देखें वीडियो:

पीटीआई की हरकत को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था. परिवार वालों के साथ स्कूल पहुंचे स्थानीय लोगों ने स्कूल में घुसकर टीचर की पिटाई कर दी. मार पीट के दौरान स्कूल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी पीटी टीचर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धारा 75, 351, (2) (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके अलावा स्कूल में तोड़फोड़ करने और स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है. छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड