सोशल मीडिया पर धमकाने वाले कर्मचारी को TCS ने नौकरी से निकाला
दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसेल्टंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कथित रूप से एक महिला को धमकी देने के मामले में अपने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है.
नई दिल्ली: दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसेल्टंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कथित रूप से एक महिला को धमकी देने के मामले में अपने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है. कर्मचारी पर महिला को सोशल मीडिया पर बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक, टीसीएस ने अभद्र संदेश का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में जांच शुरू की है. कर्मचारी ने धमकी भरे संदेश भेजने की बात स्वीकार कर ली है.
टीसीएस ने ई-मेल के जरिए दी प्रतिक्रिया में कहा, "टीसीएस में हम ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करते हैं, जो कि हमारे मूल्यों के खिलाफ हो. कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है."
वायरल हुये संदेश में महिला की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. साथ ही हटाए गए कर्मचारी ने अपना सोशल मीडिया खाता भी बंद कर दिया है.
संबंधित खबरें
West Bengal Elections 2026: बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी; 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित
दिल्ली में महिलाओं ने पब्लिक पार्क में बसाया ‘हैप्पी गार्डन’
Wholesale Inflation: भारत में बढ़ी थोक महंगाई, फरवरी में दर उछलकर 2.13% हुई; मैन्युफैक्चरिंग और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी
Mumbai Weather Update: मुंबई, ठाणे और पालघर में हीटवेव से मिलेगी राहत, 18-19 मार्च को हल्की बारिश और गरज की संभावना
\