News

TB Patients in Maharashtra: महाराष्ट्र में टीबी का प्रकोप! 100 दिनों में मिले 40 हजार मरीज, परेशान करनेवाले आकड़े आएं सामने

महाराष्ट्र राज्य के लोगों के लिए एक चिंता बढ़ानेवाली खबर सामने आई है. राज्य में टीबी मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है.100 दिन में 40 हजार टीबी मरीज मिले हैं.

TB Patients in Maharashtra: महाराष्ट्र में टीबी का प्रकोप! 100 दिनों में मिले 40 हजार मरीज, परेशान करनेवाले आकड़े आएं सामने
Credit-(Pixabay)

TB Patients in Maharashtra: महाराष्ट्र राज्य के लोगों के लिए एक चिंता बढ़ानेवाली खबर सामने आई है. राज्य में टीबी मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है.100 दिन में 40 हजार टीबी मरीज मिले हैं.टीबी विरोधी अभियान के तहत राज्य के 1.37 करोड़ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी. 'साम टीवी ' ने इसको लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसी जांच से ये चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. राज्य में टीबी की बीमारी फैलती नजर आ रही है.

टीबी के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. टीबी पर नियंत्रण पाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे है. लेकिन टीबी की बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सका है. बताया जा रहा है कि टीबी के 25 प्रतिशत मरीजों की संख्या ये भारत में है. केवल महाराष्ट्र में इसके 10 प्रतिशत मरीज है. ये आकड़ा स्वास्थ विभाग की ओर से सामने आया है.ये भी पढ़े:Maharashtra GBS Case: पुणे में जीबीएस से दहशत, गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के मामलों में बढ़ोतरी, 11 ने तोड़ा दम

पिछले साल की तुलना में इस साल मरीज बढ़े

पिछले साल यानी 2024 में महाराष्ट्र में 2 लाख 30 हजार 515 टीबी संक्रमित मरीज सामने आए थे. 2025 में जनवरी और फरवरी दो महीनों में प्रदेश में 39 हजार 705 टीबी मरीज पंजीकृत हुए हैं.राज्य के लोगों की चिंता बढ़ानेवाला ये आकड़ा है. 2024 में और अब 2025 में केवल 2 महीने में टीबी के मामलों की संख्या बहुत अधिक है.आम नागरिकों में टीबी रोग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है.केंद्रीय टीबी विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य के 17 उच्च जोखिम वाले जिलों में 7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 के बीच 100 दिवसीय टीबी के मरीजों को खोजने का अभियान चलाया गया.इस अभियान के दौरान पता चला कि 20 मार्च के अंत तक राज्य में 40,471 टीबी रोगियों का निदान किया गया था.

राज्य में टीबी के मरीजों की संख्या

2021 - 2 लाख मरीज,2022 - 2.34 लाख मरीज,2023 - 2.23 लाख मरीज, 2024 - 2.3 लाख मरीज, 2025 - (फरवरी के अंत तक) 39,705 मरीज. इस संख्या के सामने आने के बाद अब स्वास्थ विभाग में भी हड़कंप मच गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).