Tata Group के आगे पूरा पाकिस्‍तान हुआ पस्त, कंपनी की मार्केट कैप पड़ोसी देश की GDP से भी आगे

देश के दिग्गज कारोबारी समूहों में गिने जाने वाले टाटा ग्रुप (Tata Group) ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की पूरी इकोनॉमी (Pakistan Economy) को पीछे छोड़ दिया है.

Tata Group | PTI

नई दिल्ली: देश के दिग्गज कारोबारी समूहों में गिने जाने वाले टाटा ग्रुप (Tata Group) ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की पूरी इकोनॉमी (Pakistan Economy) को पीछे छोड़ दिया है. Tata Group की सभी लिस्टिड कंपनियों की मार्केट कैप पड़ोसी देश पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से ज्यादा हो गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ग्रुप का मार्केटकैप 365 अरब डॉलर यानी 30.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, आईएमएफ के मुताबिक पाकिस्तान की पूरी जीडीपी 341 अरब डॉलर है. Read Also: पाकिस्तान के होंगे दो टुकड़े! अफगानिस्तान ने दी विभाजन की धमकी, कहा- 1971 जैसा हाल होगा.

टाटा ग्रुप की एक और कंपनी टाटा कन्सलटेंसी की मार्केट वैल्यू 170 बिलियन डॉलर है, जो पाकिस्तान के इकोनमी साइज का करीब आधा है. यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. बता दें, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लंबे समय से भारी संकट से जूझ रही है.

पिछले एक साल में टाटा ग्रुप की कंपनियां - Tata Motors, TCS, Titan और Tata Power ने दमदार परफॉर्मेंस किया है, जिसके चलते इनके मार्केट कैपिटल में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है. टाटा ग्रुप की कंपनियों की संपति एक साल में दोगुनी हो गई है. टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयर पिछले साल जबरदस्त तेजी से बढ़े हैं. उन्होंने निवेशकों को भी अच्छे रिटर्न दिए हैं. इसके चलते टाटा ग्रुप के मार्केट कैप में भी तेज उछाल आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड