देश

अंधविश्वास के नाम पर तांत्रिक ने लूटी 120 महिलाओं की इज्जत, वायरल वीडियो ने पहुंचाया जेल

एक और फर्जी बाबा का सच दुनिया के सामने उजागर हो गया है. इस ढोंगी बाबा ने तो दरिंदगी की सारे हदे पार कर दी. मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है. यहां टोहाना में एक तांत्रिक ने प्रेतबाधा के बहाने कम से कम 120 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना डाला.

अंधविश्वास के नाम पर तांत्रिक ने लूटी 120 महिलाओं की इज्जत, वायरल वीडियो ने पहुंचाया जेल
पुलिस की गिरफ्त में आया बिल्लू (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़: एक और फर्जी बाबा का सच दुनिया के सामने उजागर हो गया है. इस ढोंगी बाबा ने तो दरिंदगी की सारे हदे पार कर दी. मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है. यहां टोहाना में एक तांत्रिक ने प्रेतबाधा के बहाने कम से कम 120 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना डाला.

जानकारी के मुताबिक बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू का एक महिला के साथ आपत्तिजनक विडियो वायरल हो गया. इसकी खबर जब पुलिस को मिली तो तुरंत बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद पुलिस की छानबीन में कई दंग कर देनेवाले खुलासे हुए. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि बिल्लू ने 120 महिलाओं के साथ रेप किया है और उसका विडियो भी बनाया है.

बताया जा रहा है बिल्लू झाड़-फूंक के लिए इलाके में जाना जाता था. इसी के बहाने वह महिलाओं को नशीली दवा देता था और उनके बेहोश होने पर दरिंदगी करता था. पुलिस की मानें बिल्लू को तंत्र विद्या के अलावा सम्मोहन विद्या भी आती है जिससे वह महिलाओं को आसानी ने वश में कर लेता था.

महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो बनाकर यह फर्जी तांत्रिक उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलता था. इसके अलावा धमकाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था. पुलिस को बिल्लू  के कमरे से नशीली गोलियां और तंत्र-मंत्र का काफी सामान मिला है.

पुलिस के मुताबिक इस घिनौने काम के लिए बिल्लू ने अपने कमरे में एक समाधिमुमा जगह बना रखी है. जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है. वहीं पर महीलाओं को वह गुप्त रूप से लेकर जाता था और महिलाओं की आबरू लुटता था. उसपर 9 महीने पहले एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था. लेकिन वह गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर आ गया था.

पुलिस ने बिल्लू के खिलाफ रेप, आईटी ऐक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया. उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2018 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).