देश

Tamilnadu: तमिलनाडु में सड़क हादसे में 3 साल की बच्ची की मौत, 10 घायल

सूत्रों ने कहा कि लड़की के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Tamilnadu: तमिलनाडु में सड़क हादसे में 3 साल की बच्ची की मौत, 10 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

तमिलनाडु के ईरोड में रविवार को एक सड़क हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत है और 10 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप वाहन में सवार होकर मेलमारुवथुर जा रहा था. इसी बीच वाहन चालक ने एक मोड़ पर स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया और रोड के किनारे एक पेड़ से वाहन टकरा गया. यह भी पढ़ें: नेल्लोर के बाद गुंटूर में पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की जनसभा के दौरान मची भगदड़, हादसे में 3 लोगों की मौत, कई घायल

सूत्रों ने कहा कि लड़की के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).