देश

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 10 मार्च को जारी इस अलर्ट के अनुसार, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी जिलों में 11 और 12 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना है.

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Representational Image | PTI

Tamil Nadu Weather: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 10 मार्च को जारी इस अलर्ट के अनुसार, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी जिलों में 11 और 12 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों को तामिरापरणी और कोरमपल्लम नदियों के पास स्नान करने से बचने की सलाह दी है. जिला कलेक्टर इलंबगवत ने अधिकारियों को प्रमुख बांधों और जलाशयों के जल स्तर की निगरानी करने का निर्देश दिया है.

Weather Forecast: होली पर उत्तर भारत में झमाझम बारिश; मुंबई, गुजरात में झुलसाएगी गर्मी.

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वे जो निचले इलाकों और नदियों के किनारे रहते हैं. भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है. अधिकारियों ने यात्रियों को आवश्यक सावधानियां बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

11 मार्च: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है, खासतौर पर कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और तूतीकोरिन में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. विरुधुनगर, शिवगंगा, मयिलादुथुरई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, पुडुकोट्टई, रामनाथपुरम और कराईकल में भी भारी बारिश हो सकती है.

12 मार्च: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

13 मार्च: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

भारत के अन्य हिस्सों में बारिश की स्थिति

उत्तर भारत: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 10 से 15 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इस दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

उत्तर पश्चिम भारत: पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 13 से 15 मार्च के बीच और पूर्वी राजस्थान में 15 मार्च को बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 15 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 11 से 13 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वी भारत: सिक्किम में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).