Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के छह मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंकाई नौसेना ने थंगाचीमादम और रामेश्वरम के छह मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार किया. इन्हें नौसेना ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे नेदुनथीवु के पास समुद्र में मछली पकड़ने गए थे.
चेन्नई, 23 जनवरी : श्रीलंकाई नौसेना ने थंगाचीमादम और रामेश्वरम के छह मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार किया. इन्हें नौसेना ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे नेदुनथीवु के पास समुद्र में मछली पकड़ने गए थे.
रामेश्वरम में पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि नेदुनथीवु के पास श्रीलंकाई नौसेना ने दो नौकाओं को जब्त कर लिया है, जिनमें छह मछुआरे सवार थे. इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 18 मछुआरों को 16 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. श्रीलंकाई नौसेना ने बीच समुद्र में दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त किया था. यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir: राम भक्तों का ऐसा हुजूम कि हर कोई रह गया दंग, अब तक 3 लाख लोग कर चुके हैं रामलला के दर्शन, बाहर अब भी भक्तों का सैलाब
गिरफ्तार मछुआरों की पहचान थंगाचीमादम के ए. सीजेरियन, एस. सामंथा बाबू, एम. निशांतन और रामेश्वरम के एन. मुरुगेसन के रूप में की गई. नौकाओं का मालिकाना हक थंगाचीमादम के ए. इस्साक (47) और ईस्टर अरोक्कियादोस (43) के पास है. सभी गिरफ्तार मछुआरों को कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

