देश

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, मिनीवैन-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

मृतकों में बच्चे के अलावा चार पुरुष और एक महिला शामिल है. सूत्रों ने कहा कि घायलों का इलाज तिरुचि के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा,  मिनीवैन-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों  की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

चेन्नई, 19 मार्च: तमिलनाडु के तिरुचि जिले में रविवार तड़के मिनीवैन की ट्रक से टक्कर हो जाने से एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार इस घटना में वैन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में बच्चे के अलावा चार पुरुष और एक महिला शामिल है. सूत्रों ने कहा कि घायलों का इलाज तिरुचि के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2023 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).