देश

Tamil Nadu: भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल, कॉलेज में छुट्टी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी के अनुसार, तमिलनाडु के कुछ जिलों में बारिश होने के कारण स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

Tamil Nadu: भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल, कॉलेज में छुट्टी
बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

चेन्नई, 2 फरवरी : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार, तमिलनाडु के कुछ जिलों में बारिश होने के कारण स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. माइलादुथुराई और नागापट्टिनम के जिला कलेक्टरों ने स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टियों की घोषणा की है.

तिरुवरुर जिले में भारी बारिश के कारण, जिला राजस्व अधिकारी ने जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. आईएमडी ने बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की थी. यह भी पढ़ें : Kerala: कार में अचानक लगी आग, गर्भवती महिला व पति की मौत

मौसम विभाग ने तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है. बंगाल की खाड़ी में बदलते मौसम के कारण क्षेत्र में भयंकर तूफान आया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2023 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).