देश

Tamil Nadu Shocker: 58 साल के पादरी ने नाबालिग लड़की से किया रेप, बच्चे के जन्म बाद हुआ था फरार, अब गिरफ्तार

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में नाबालिग लड़की से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पादरी ने पहले नाबालिग के साथ बलात्कार किया. इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई. पीड़िता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी पादरी फरार हो गया था.

Tamil Nadu Shocker: 58 साल के पादरी ने नाबालिग लड़की से किया रेप, बच्चे के जन्म बाद हुआ था फरार, अब गिरफ्तार

तमिलनाडु: चेंगलपट्टू में नाबालिग लड़की से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पादरी ने पहले नाबालिग के साथ बलात्कार किया. इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई. पीड़िता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी पादरी फरार हो गया था. पीड़ित लड़की पादरी के बाल अनाथालय में रहती थी. हालाकिं मामले में करीब डेढ़ साल बाद केस दर्ज किया गया और गुरुवार को आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया. Rajasthan: लव मैरिज करने पर जान के दुश्मन बने परिजन, प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

58 साल का आरोपी पादरी चार्ल्स एक बाल अनाथालय संचालित करता है. पिछले साल उस पर नाबालिग लड़की के साथ रेप और गर्भवती करने का आरोप लगा था. पीड़ित की शिकायत पर मामल्लापुरम महिला पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया था. नाबालिग पीड़िता का कहना था कि वह पादरी के छात्रावास में रहती थी. यहां उसने बहला-फुसलाकर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. नाबालिग लड़की ने 2021 में एक बच्चे को जन्म भी दिया था.

इसके बाद कहा जाता है कि पादरी ने लड़की को भरोसा दिया कि वह बच्चा समेत पीड़िता को अपने पास रखेगा. उसने लड़की को एक महिला की देखरेख में दूसरे स्थान पर भेज दिया. काफी समय बाद भी जब उसने हालचाल नहीं जाना तो लड़की ने पता लगाना चाहा कि पादरी कहां गायब है.  फिर पता चला कि पादरी फरार हो गया है.

पादरी के फरार होने पर पीड़िता मामल्लापुरम महिला थाने पहुंची और आपबीती सुनाई. करीब डेढ़ साल बाद गुरुवार को पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ पोक्सो और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).