Taj Mahal Ticket Prices: ताजमहल का दीदार इस दिन से हो सकता है महंगा, जानिए कितने में मिलेगा टिकट

ताजमहल का दीदार करने की चाहत रखने वाले पर्यटकों को अब थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. जी हां, आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ताजमहल के टिकट की दर को बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है. शासन द्वारा प्रस्ताव पास होने पर संभवत: एक अप्रैल से पर्यटकों को ताजमहल देखने के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.

ताजमहल (Photo Credits: Wikimedia Commons)

Taj Mahal Ticket Prices: ताजमहल का दीदार करने की चाहत रखने वाले पर्यटकों (Tourists) को अब थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. जी हां, आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी (Agra Development Authority) ने ताजमहल के टिकट की दर को बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है. शासन द्वारा प्रस्ताव पास होने पर संभवत: एक अप्रैल से पर्यटकों को ताजमहल देखने के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. अभी भारतीय पर्यटकों (Indian Tourists) के लिए ताजमहल देखने की टिकट 250 रुपये की है जबकि विदेशी पर्यटकों (Foreign Tourists) को इसके लिए 1300 रुपये देने पड़ते हैं.

आगरा डिविजनल कमिश्नर अमित गुप्ता ने सोमवार को बताया कि एडीए ने ताजमहल के मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट जारी करने का प्रस्ताव रखा है जो कि पहले से ही आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) की तरफ से चार्ज किए जा रहे 200 रुपये से अलग है. यह भी पढ़ें- Taj Mahal Reopens: 6 महीने बाद खुला दुनिया के सात अजूबों में शुमार खूबसूरत ताजमहल, चीनी नागरिक ने किया पहला दीदार.

ANI का ट्वीट-

वहीं, टिकट के दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर नाराजगी जाहिर करते हुए सौरभ मिश्रा नाम के एक पर्यटक ने कहा कि अगर कीमतें बढ़ती हैं, तो इससे भारतीय पर्यटकों को अपनी विरासत देखने में असुविधा होगी. उन्होंने कहा कि मुख्य गुंबद देखने के लिए हमें 50 रुपये देने होते थे लेकिन अब हमें इसके लिए 250 रुपये देने होंगे. अगर यह बढ़ोतरी होती है तो भारतीय पर्यटकों की संख्या यहां घट जाएगी.

ताजमहल के टूर गाइड नितिन सिंह ने कहा कि सबसे पहले एएसआई ने कीमतों में वृद्धि की और अब एडीए ने भी प्रस्ताव दिया है जबकि पर्यटकों के लिए कोई नई सुविधाएं नहीं जोड़ी गई हैं. वे सिर्फ टैक्स बढ़ा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी