भारतीयों के स्विस बैंक खातों पर से रविवार से उठेगा पर्दा, कालाधन के खिलाफ जारी अभियान को मिलेगी मजबूती

भारतीयों के स्विस बैंक खातों की जानकारी रविवार से भारत के कर-विभाग के पास होगी. भारत और स्विट्जरलैंड के बीच बैंकिंग सूचनाओं के स्वतः आदान-प्रदान के समझौते के प्रभावी होने के साथ भारतीयों के स्विस बैंक खातों पर से रहस्य का पर्दा उठने की संभावना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

भारतीयों (Indians) के स्विस बैंक खातों (Swiss Bank Accounts) की जानकारी रविवार से भारत के कर-विभाग के पास होगी. भारत और स्विट्जरलैंड (Switzerland) के बीच बैंकिंग सूचनाओं के स्वतः आदान-प्रदान के समझौते के प्रभावी होने के साथ भारतीयों के स्विस बैंक खातों पर से रहस्य का पर्दा उठने की संभावना है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कालेधन से लड़ाई के खिलाफ इस कदम को काफी अहम करार दिया है. बोर्ड ने कहा है कि सितंबर से ‘स्विस बैंक से जुड़ी गोपनीयता’ का दौर समाप्त हो जाएगा. सीबीडीटी आयकर विभाग (Income-Tax Department) के लिए नीतियां बनाता है. सीबीडीटी ने कहा है कि सूचना आदान प्रदान की यह व्यवस्था शुरू होने के ठीक पहले भारत आए स्विट्जरलैंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने 29-30 अगस्त के बीच राजस्व सचिव ए बी पांडेय, बोर्ड के चेयरमैन पी सी मोदी और बोर्ड के सदस्य (विधायी) अखिलेश रंजन के साथ बैठक की.

स्विट्जरलैंड के अंतरराष्ट्रीय वित्त मामलों के राज्य सचिवालय में कर विभाग में उप प्रमुख निकोलस मारियो ने स्विस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की. वित्तीय खातों की जानकारी के स्वतः आदान-प्रदान (AEOI) की शुरुआत सितंबर से हो रही है. सीबीडीटी ने बयान में कहा है, ”भारत को स्विट्जरलैंड में भारतीय नागरिकों के 2018 में बंद किए खातों की भी जानकारी मिल जाएगी.’ यह भी पढ़ें- स्विस बैंकों में इतने प्रतिशत बढ़ा भारतीयों का पैसा, मोदी सरकार में पहली बार हुई बढ़ोत्तरी.

इससे पहले जून महीने में खबर आई थी कि स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा रखे जाने वाले धन के मामले में भारत का स्थान एक पायदान नीचे फिसलकर 74वें स्थान पर आ गया. पिछले साल इस सूची में भारत का स्थान 73वां था जबकि उससे पिछले साल यह 88वें पर था.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\