देश

Swine Flu In Thane: ठाणे जिले में मलेरिया और डेंगू का प्रकोप, स्वाइन फ्लू के अब तक 131 मरीज मिले

इस बार की बारिश से ठाणे में बीमारियां बढ़ने लगी है. जिले में डेंगू , मलेरिया के साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीज भी मिल रहे है. जिले में पिछले दो हफ्तों में डेंगू के 102, मलेरिया के 19 मरीज मिले है तो वही ठाणे शहर में स्वाइन फ्लू के 131 मरीज मिले है.

Swine Flu In Thane: ठाणे जिले में मलेरिया और डेंगू का प्रकोप, स्वाइन फ्लू के अब तक 131 मरीज मिले
Credit -Pixabay

Swine Flu In Thane: इस बार की बारिश से ठाणे में बीमारियां बढ़ने लगी है. जिले में डेंगू , मलेरिया के साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीज भी मिल रहे है. जिले में पिछले दो हफ्तों में डेंगू के 102, मलेरिया के 19 मरीज मिले है तो वही ठाणे शहर में स्वाइन फ्लू के 131 मरीज मिले है. ठाणे शहर के अलावा जिले में एक भी स्वाइन फ्लू का मरीज नहीं दिखाई दिया है.

जिले में 20 जून से लेकर 7 जुलाई के दौरान डेंगू के 43 , 8 से लेकर 14 जुलाई के बिच 59 डेंगू के मरीज मिले है. इसमें डेंगू में सबसे ज्यादा मरीज कल्याण शहर में मिले है. तो वही मलेरिया के सबसे ज्यादा मरीज ठाणे शहर में मिले है. इसके साथ ही ठाणे शहर में जून महीनें में स्वाइन फ्लू के 8 मरीज मिले थे, तो वही 9 जुलाई तक स्वाइन के मरीजों की संख्या 70 पर पहुंच गई थी. ये भी पढ़े :Dengue Fever: डेंगू को हलके से न लें, जानलेवा साबित हो सकता है! जानें इसके लक्षण और बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय!

इस सप्ताह मरीजों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. फिलहाल मरीजों की संख्या 131 है. सभी मरीजों का इलाज निजी हॉस्पिटल में चलने की जानकारी स्वास्थ विभाग ने दी है.ठाणे महापालिका के छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू के मरीजो के लिए स्पेशल रूम तैयार किया गया है. इस जगह पर कुल 19 बेड है, जिसमें से 4 बेड ये इमरजेंसी विभाग के है.

हॉस्पिटल में स्वाइप टेस्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध की गई. इसके साथ ही डायरिया के मरीजों की संख्या भी 160 पर पहुंच गई है. शहर में बढ़ते स्वाइन फ्लू के चलते महापालिका ने कलवा हॉस्पिटल में भी स्पेशल रूम तैयार किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).