देश

स्वरा भास्कर का खुलासा, बताया- लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करके हुआ इतना बड़ा नुकसान

राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त करने वाली स्वरा भास्कर ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचार करके उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है. स्वरा ने कहा कि अपने राजनीतिक विचारों को पब्लिक में व्यक्त करने के चलते उन्हें भी कई चीजों से हाथ धोना पड़ा है.

स्वरा भास्कर का खुलासा, बताया- लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करके हुआ इतना बड़ा नुकसान
स्वरा भास्कर (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर अपने बेबाक बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान वो कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar), आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) और उनके विचारों को जमकर प्रमोट करती नजर आईं थी. ट्विटर पर खासतौर पर उनके कई ऐसे ट्वीट देखने को मिले थे जिसमें वो कन्हैया और आतिशी की तारीफ करती दिखी.

अब स्वरा ने बताया कि सार्वजनिक तौर पर अपने राजनीतिक स्टैंड को व्यक्त करने के चलते उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है. इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट (India Film Project) इवेंट के दौरान स्वरा से सवाल किया गया था कि बॉलीवुड की पर्सनालिटीज सार्वजनिक तौर पर राजनीति को लेकर अपने विचार क्यों नहीं व्यक्त करते हैं? इसपर उन्होंने कहा, "जिस दिन मैंने लोकसभा चुनाव के प्रचार करना शुरू किया उस दिन मैंने 4 ब्रैंड्स और 3 इवेंट्स गंवा दिए. इसके चलते मेरे काम पर बहुत असर पड़ा है और ये मेरा अनुभव है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on

स्वरा ने कहा कि ये सब बताकर वो खुद का बखान नहीं करना चाहती बल्कि ये समझाना चाहती हैं कि इन सब चीजों के कारण उन्हें कई सारे रिस्क उठाने पड़ते हैं. स्वरा ने कहा, "मैं ये नहीं कह रही हूं कि मैं महान हूं. लेकिन सोचिए की डिनर के दौरान की गई एक आम बात के चलते अगर किसी को इतनी नकारात्मकता सहनी पड़े कि उसकी कार पर पत्थराव कर दिया जाए और उसे शूट से वापस लौटा दिया जाए. तो फिर ये सोचिए कि मशहूर हस्तियां अपनी जिंदगी, अपना करियर और अपने परिवार को क्यों दांव पर रखेगी? ये सवाल हमें खुद से एक समाज के रूप में पूछना चाहिए?"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on

स्वरा ने आगे कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि मशहूर हस्तियां को आम लोगों के मुकाबले ज्यादा नकारात्मक सहनी पड़ सकती है. अगर हम एक समाज के नाते चाहते हैं कि वो अपनी बातों को खुलकर रहें तो फिर उन्हें उसके लिए सजा नहीं मिलनी चाहिए."

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).