Suvendu Adhikari Net Worth: सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे CM पद की शपथ, जानें कितनी है 'बंगाल के होने वाले नए मुख्यमंत्री' की कुल संपत्ति

सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राजनीति के 'जायंट किलर' कहे जाने वाले अधिकारी की कुल संपत्ति और उनके राजनीतिक सफर पर एक विस्तृत रिपोर्ट

(Photo Credits Twitter)

Suvendu Adhikari Net Worth:  पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया युग शुरू होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी  आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं. अधिकारी की इस सफलता के साथ ही लोगों की दिलचस्पी उनकी जीवनशैली और उनकी कुल संपत्ति को लेकर भी बढ़ गई है.

कितनी है सुवेंदु अधिकारी  की कुल संपत्ति?

चुनाव आयोग को दिए गए नवीनतम हलफनामे (Affidavit 2026) के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी  की कुल संपत्ति लगभग 85.87 लाख रुपये है. उनकी आय का मुख्य जरिया जनसेवा और व्यवसाय बताया गया है. गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी संपत्ति करीब 80 लाख रुपये के आसपास थी, जिसमें पिछले पांच वर्षों में मामूली बढ़ोत्तरी देखी गई है.  यह भी पढ़े:  West Bengal CM Oath Ceremony LIVE: बंगाल में BJP के लिए बड़ा दिन, सुवेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे सीएम पद की लेंगे शपथ, PM मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

बैंक बैलेंस और निवेश का ब्यौरा

अधिकारी की संपत्ति का बड़ा हिस्सा बैंक जमा और बचत योजनाओं के रूप में है.

अचल संपत्ति और शिक्षा

सुवेंदु अधिकारी के पास पुश्तैनी संपत्तियों के अलावा कोई बड़ी व्यावसायिक अचल संपत्ति का विशेष उल्लेख नहीं है. शिक्षा की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एम.ए. (M.A.) की डिग्री हासिल की थी. 57 वर्षीय अधिकारी का राजनीतिक अनुभव काफी व्यापक है, वे इससे पहले सांसद और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं.

'जायंट किलर' से मुख्यमंत्री तक का सफर

सुवेंदु अधिकारी  को बंगाल की राजनीति में 'जायंट किलर' के रूप में पहचान मिली है. उन्होंने 2021 में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था और अब 2026 के चुनावों में भवानीपुर सीट पर 15,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की है. उनके नेतृत्व में भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 200 से ज्यादा सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है

Share Now