साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के 4 घंटे बाद 'अग्नि परीक्षा' वाली पोस्ट से गहराया रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की जोधपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम से साझा की गई एक भावुक पोस्ट और पिछले साल के वायरल वीडियो विवाद ने इस मामले को बेहद पेचीदा बना दिया है.

साध्वी प्रेम बाईसा (Photo Credits: Instagram/@sadhvi_prembaisa)

जोधपुर: राजस्थान (Rajasthan) की चर्चित धार्मिक कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (25) (Sadhvi Prem Baisa) की बुधवार, 28 जनवरी की शाम हुई अचानक मौत ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है. जोधपुर (Jodhpur) के बोरानाडा (Boranda) स्थित आश्रम में रहने वाली साध्वी की तबीयत बिगड़ने और फिर अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मृत्यु को उनके अनुयायी ‘संदिग्ध’ मान रहे हैं. इस मामले में पुलिस की जांच अब 'गलत इंजेक्शन' (Wrong Injection) के आरोपों, एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) और पुराने ब्लैकमेलिंग विवाद (Blackmailing Controversy) के इर्द-गिर्द घूम रही है. यह भी पढ़ें: Jodhpur: मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत; सुसाइड नोट में 'अग्नि परीक्षा' और ब्लैकमेलिंग का जिक्र

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत: क्या हुआ उस दिन?

पारिवारिक सूत्रों और पुलिस के अनुसार, साध्वी प्रेम बाईसा पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थीं. बुधवार शाम उनके पिता, महंत वीरम नाथ, ने इलाज के लिए एक निजी कंपाउंडर को आश्रम बुलाया.

मौत के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पोस्ट: 'अग्नि परीक्षा' का जिक्र

इस केस में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब साध्वी की मृत्यु के लगभग चार घंटे बाद उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लंबी पोस्ट साझा की गई. हिंदी में लिखी इस पोस्ट ने सुसाइड नोट जैसी अटकलों को जन्म दे दिया है.

‘मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए विदा ले रही हूं... मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा, अगर जीते जी नहीं तो मौत के बाद ही सही. मैंने अग्नि परीक्षा के लिए संतों को पत्र लिखे थे, लेकिन प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था.’

पुलिस अब इस तकनीकी पहलू की जांच कर रही है कि क्या यह पोस्ट पहले से 'शेड्यूल' की गई थी या किसी अन्य व्यक्ति ने उनके अकाउंट का एक्सेस इस्तेमाल कर इसे साझा किया है.

पुराना विवाद: वायरल वीडियो और ब्लैकमेलिंग का साया

साध्वी प्रेम बाईसा पिछले साल जुलाई 2025 में एक विवादित वीडियो के कारण सुर्खियों में आई थीं। इस वीडियो में वे अपने पिता (जो उनके गुरु भी थे) के गले लगती नजर आ रही थीं.

जांच की वर्तमान स्थिति

जोधपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है.

अस्पताल प्रशासन ने यह भी नोट किया कि शुरुआत में परिवार पुलिस कार्यवाही या एम्बुलेंस के इस्तेमाल को लेकर झिझक रहा था, जिससे संदेह और बढ़ गया है. फिलहाल, विसरा रिपोर्ट और डिजिटल फॉरेंसिक जांच ही इस 'डेथ मिस्ट्री' से पर्दा उठा पाएगी.

Share Now

\