संदिग्ध युवक ने बच्ची को दिखाया पोर्न वीडियो, फिर की छेड़खानी, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
मुंबई सटे पनवेल में एक नाबालिक बच्ची को अश्लील वीडियों दिखाकर उसके साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है.
मुंबई (Mumbai) सटे पनवेल (Panvel) में एक नाबालिक बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. जहां पर एक दस साल की बच्ची के साथ एक अज्ञात युवक नववर्ष के दिन ट्यूशन जाते समय उसको अश्लील वीडियों दिखा कर छेड़खानी किया. युवक के गतल हरकत को देखते हुए बच्ची किसी तरह से अपने को उसके पास से छुड़ाकर वहां से भागी.
बच्ची घर पहुंचने के बाद युवक की इस हरकत को उसने अपने परिवार वालों से बताया. परिवार वाले उस युवक के खिलाफ उस समय पुलिस स्टेशान में मामला दर्ज नहीं करवाया. लेकिन बच्ची के साथ हुए उस हरकत को लेकर उन्होंने अब आरोपी के खिलाफ पनवेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है. यह भी पढ़े: 4 साल की बच्ची के साथ हुआ था डिजिटल रेप, आरोपी को मिली 20 साल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला
पीड़ित बच्ची के परिवार वालों के शिकायत के बाद पनवेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची के साथ छेड़खानी करने को लेकर मामला दर्ज किया है. जांच अधिकारी एन कदम का कहना है कि आरोपी को पकड़ने को लेकर बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी के आधार उसकी पहचान हो चुकी है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस आरोपी के बारे में आशंका जाता रही है कि वह चाइल्ड एब्यूजर हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

