Surgical Strike 2: जब वायुसेना POK में भीषण बमबारी कर 200- 300 जहन्नुम भेज रहे थे, तब पीएम मोदी वॉर रूम में अपनी टीम के कर रहे थे ये काम
गौरतलब हो कि भारतीय वायुसेना की यह कार्रवाई 14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर एक आत्मघाती हमले के बाद हुई है. इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए
भारतीय वायुसेना ( IAF) के लड़ाकू विमानों (Air strike on Terrorist Camp)ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया और बड़ी संख्या में आतंकवादियों व उनके प्रशिक्षकों को मार गिराया. भारत का यह एक्शन पुलवामा हमले के बाद किया. इस आतंकी हमले में वायुसेना ने 200 से 300 आतंकियों को मौत के घाट उतार उन्हें जहन्नुम भेज दिया. सूत्रों की माने तो जब वायुसेना POK में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर रहा था उस वक्त पीएम मोदी वॉर रूम में पीएम मोदी ऑपरेशन पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए थे.
ऑपरेशन के दौरान पीएम मोदी के साथ वॉर रूम में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजीत डोभाल भी थे. खैबर पख्तूनख्वा में बालाकोट नाम की एक जगह है व पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में भी एक बालाकोट है. रेडियो पाकिस्तान ने कहा कि यह घटना मुजफ्फराबाद सेक्टर में हुई है. वहीं सरकार की तरफ से मीडिया को जानकारी देते हुए विदेश सचिव विजय के.गोखले ने मीडिया से कहा कि इस नॉन मिलिटरी प्री-एम्पटिव एक्शन में खास तौर से आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि यह शिविर नागरिक इलाकों से दूर एक पहाड़ की चोटी पर स्थित है. उन्होंने कहा कि यह शिविर बालाकोट में है. पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि भारतीय हमला नियंत्रण रेखा के करीब बालाकोट में हुआ है.
यह भी पढ़ें:- Surgical Strike 2 पर बोला भारत- सिर्फ आतंक के आकाओं पर बरसाए बम, बेगुनाहों को नहीं पहुंचाया कोई नुकसान
गौरतलब हो कि भारतीय वायुसेना की यह कार्रवाई 14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर एक आत्मघाती हमले के बाद हुई है. इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए. पाकिस्तान समर्थित जेईएम ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. उधर भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आपात बैठक बुलाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2019 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

