Hit-And-Run Case: सुरेश रैना के ममेरे भाई की धर्मशाला में सड़क हादसे में मौत, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के ममेरे भाई समेत दो लोगों की ‘हिट-एंड-रन’ घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 2 मई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के ममेरे भाई समेत दो लोगों की ‘हिट-एंड-रन’ घटना में मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रैना के ममेरे भाई सौरभ कुमार और उनके दोस्त बुधवार को स्कूटर से जा रहे थे तभी गगल हवाई अड्डे के पास उनके वाहन की कार से टक्कर हो गई.

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह घटना गगल में हिमाचल टिम्बर के पास बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, हादसा कार चालक शेर सिंह की लापरवाही की वजह से हुआ.

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वह मौके से भाग गया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से मंडी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 304ए (लापरवाही की वजह से मौत) और मोटर यान अधिनियम की संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड