Kota Students Suicide Case: कोटा में 2 छात्रों की आत्महत्या से आहत हैं सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आनंद कुमार ने छात्रों से सिर्फ एक विफलता के आधार पर कोई भी चरम निर्णय नहीं लेने की अपील की है

Anand Kumar Photo Credits: IANS

पटना, 29 अगस्त: राजस्थान के कोटा में लगातार छात्रों की खुदकुशी से सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार आहत हैं उन्होंने कोचिंग संचालकों से आग्रह किया है कि वो अपने संस्थानों को सिर्फ आय का स्रोत ना समझें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आनंद कुमार ने छात्रों से सिर्फ एक विफलता के आधार पर कोई भी चरम निर्णय नहीं लेने की अपील की है. यह भी पढ़े: Kota Student Suicide Case: कोटा में पांच घंटे के भीतर दो छात्रों ने की आत्महत्या

उन्‍होंने कहा कि आज मैंने 4 घंटे के भीतर दो छात्रों की आत्महत्या के बारे में सुना इसने मुझे गहराई से झकझोर कर रख दिया है मैं हर कोचिंग संचालक से अपील करना चाहता हूं कि वे अपने संस्थान को सिर्फ कमाई का जरिया न बनाएं कृपया उन छात्रों का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखें

उन्होंने आगे कहा कि मैं छात्रों से यह भी कहता हूं कि एक परीक्षा में इतनी ताकत नहीं है जो आपकी प्रतिभा को समझ सके आपके जीवन में सफल होने के कई तरीके हैं मैं माता-पिता से भी अपील करना चाहता हूं कि वे अपने बच्चों से वह उम्मीद करने से बचें जो आपने अपने जीवन में हासिल नहीं किया है रविवार की रात कोटा किल्ले में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे रोहतास जिले के एक छात्र ने हॉस्टल में अपनी जान दे दी परीक्षा में कम अंक आने से वह उदास था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड