News

VIDEO: ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क पर ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पर की स्टंटबाजी, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, वाहन जब्त

छोटे और बड़े वाहनों पर स्टंट दिखाने का क्रेज लोगों में बढ़ने लगा है. जिसके कारण ये अपने साथ ही दूसरों की जान भी खतरे में डालते है. ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

VIDEO: ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क पर ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पर की स्टंटबाजी, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, वाहन जब्त
Credit-(Twitter-X)

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: छोटे और बड़े वाहनों पर स्टंट दिखाने का क्रेज लोगों में बढ़ने लगा है. जिसके कारण ये अपने साथ ही दूसरों की जान भी खतरे में डालते है. ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. ये वीडियो ग्रेटर नोएडा का बताया जा रहा है. ये शख्स बाइक या फिर कार से नहीं, सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्टंट दिखा रहा है और वो भी ट्रॉली में ईंट लदे हुए है.

ये चालक चलते हुए हाईवे पर ये स्टंट कर रहा होता है. वीडियो में देखा जा सकता है की ये ट्रैक्टर को दो से तीन बार हवा में उड़ाता है. इस स्टंट में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था, क्योकि सामने से वाहन भी आ जा रहे थे. इस स्टंटबाजी के कारण पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर लिया है. ये भी पढ़े:Video: बाइक या कार नहीं सीधे ट्रैक्टर से किया जानलेवा स्टंट! सोशल मीडिया पर फतेहपुर जिले का वीडियो वायरल, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्टंटबाजी 

स्टंट करते हुए और रील के लिए स्टंट करते हुए अब तक कई लोग घायल हो चुके है तो वही कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है, बावजूद इसके लोग स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे है. ऐसा ही  ट्रैक्टर का स्टंट फतेहपुर में भी कुछ दिनों पहले सामने आया था. इस दौरान भी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए थे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).