दिल्ली के एक स्कूल में छात्र की पिटाई से हुई मौत
सरकारी स्कूल के एक 17 साल के छात्र को स्कूल परिसर में छात्रों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार को ज्योति नगर के एस.के.वी. स्कूल में हाथापाई के बाद हुई.
नई दिल्ली, सरकारी स्कूल के एक 17 साल के छात्र को स्कूल परिसर में छात्रों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार को ज्योति नगर के एस.के.वी. स्कूल में हाथापाई के बाद हुई.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा तो पाया कि कक्षा दसवीं का छात्र गौरव बुरी तरह से घायल अवस्था में पड़ा है.
उन्होंने कहा कि उसका भाई गोबिंदा उसे जीटीबी अस्पताल लाया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अधिकारी ने कहा, "गौरव अपने माता-पिता के साथ बाबरपुर में रहता था. वह अपने कक्षा अध्यापक से मिलने गया था."
उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. कुछ छात्रों से पूछताछ हो रही है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा.
Tags
संबंधित खबरें
Eid Shopping Video: ईद से पहले खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में उमड़ी भीड़; जानें भारत में कब है ईद-उल-फितर का त्योहार
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों का ऐलान
Weather Forecast Today, March 15: दिल्ली में बारिश के बीच मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत बड़े शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम; IMD से जानें ताजा अपडेट
Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत; VIDEO
\