लुलु मॉल में अदा की गई नमाज, वायरल वीडियो के बाद हिंदू संगठन नाराज, हनुमान चालीसा पढ़ने की दी चेतावनी

सोशल मीडिया पर मॉल में नमाज अदा करने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मॉल के शॉपिंग क्षेत्र में लोगों के एक समूह को खुली जगह में नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है.

लखनऊ, 14 जुलाई: लखनऊ में हाल ही में खुला लुलु मॉल खुलने के दो दिनों के भीतर ही विवादों में आ गया है. सोशल मीडिया पर मॉल में नमाज अदा करने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मॉल के शॉपिंग क्षेत्र में लोगों के एक समूह को खुली जगह में नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. Pit Bull Dog Lucknow: मालकिन की जान लेने वाले पिटबुल कुत्ते के साथ अब क्या होगा? अधिकारी ने दिया ये जवाब

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर मॉल में दोबारा नमाज पढ़ी जाती है तो वह इसके खिलाफ 'हनुमान चालीसा' पढ़कर इसका विरोध करेंगे. इस संबंध में जारी एक बयान में संगठन ने हिंदू समुदाय से मॉल का बहिष्कार करने को भी कहा है.

हिंदू संगठन ने आगे कहा है कि मॉल के खुलने के बाद से कथित तौर पर कहा जा रहा है कि वहां 'लव जिहाद' को बढ़ावा दिया जाता है. आरोप लगाया गया है कि मॉल में काम पर रखे गए 80 फीसदी कर्मचारी मुस्लिम समुदाय के हैं, जबकि शेष 20 फीसदी हिंदू लड़कियां हैं, ताकि लव जिहाद शुरू किया जा सके.

बयान में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज या अन्य धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बावजूद लोगों ने लुलु मॉल में नमाज अदा की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जुलाई को राज्य की राजधानी में लुलु मॉल का उद्घाटन किया था. इस मौके पर लुलु ग्रुप के चेयरमैन युसुफली एमए भी मौजूद थे.

गोल्फ सिटी के अमर शहीद पथ पर स्थित, लुलु मॉल में भारत के कुछ सबसे बड़े ब्रांड हैं. इसमें मेगा लुलु हाइपरमार्केट और पारिवारिक मनोरंजन क्षेत्र (फैमिली एंटरटेनमेंट जोन) सहित कई आकर्षण शामिल हैं.

22 लाख वर्ग फुट में फैले लुलु मॉल में एक समर्पित वेडिंग शॉपिंग एरिना भी होगा. इसमें 15 बढ़िया भोजन रेस्तरां और कैफे भी हैं और 25 ब्रांड आउटलेट के साथ एक विशाल फूड कोर्ट है, जिसमें 1,600 लोगों के बैठने की क्षमता है.

इस लॉन्च के साथ, लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के अब देश में पांच मॉल हो गए हैं. अन्य मॉल कोच्चि, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें