देश

Video: आवारा कुत्तों ने किया बच्चे पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुणे के चाकन के कडाचीवाडी की घटना

पुणे के चाकन परिसर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें 6 से 7 आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है.

Video: आवारा कुत्तों ने किया बच्चे पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुणे के चाकन के कडाचीवाडी की घटना
Credit - Latestly.com

Video: पुणे के चाकन परिसर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें 6 से 7 आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है. ये घटना चाकन के कडाची वाड़ी की बताई जा रही है. यहां पर एक बच्चे को घेरकर उसपर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. गनीमत है की इस घटना में बच्चे की जान बच गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है की एक छोटा सा बच्चा सड़क पर खड़ा है. इसके बाद एक कुत्ता दूर से उसपर भौंकता है. इसके बाद बच्चा नहीं , नहीं करते हुए उसे भगाने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ता दौड़ते हुए उसके पास आता है और इसके साथ ही आसपास खड़े 6 से 7 कुत्ते भी उसके पास आ जाते है और बच्चे पर हमला कर देते है. ये भी पढ़े :Dogs Terror In Sambhajinagar: संभाजीनगर में कुत्तों का आतंक, सड़क से जा रही लड़की पर किया हमला, नागरिकों में डर का माहौल-Video

कुत्तों ने किया बच्चे पर जानलेवा हमला 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SaamTvNews (@saamtvnews)

इसके बाद बच्चा भागने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी ताकत कुत्तों के आगे नहीं चल पाती, इसके बाद एक महिल दौड़कर आती है और कुत्तों को भगाती है, इसके बाद कुछ लोग और आते है. इसके बाद कुत्तों का झुंड वहां से भाग जाता है.

इस घटना में बच्चे को काफी चोटें आई है. इस हमले के बाद नागरिकों में भी काफी नाराजगी देखने को मिली रही है और आवारा कुत्तों को रोकने के लिए और उन्हें पकड़ने की मांग की जा रही है.बता दें की इससे पहले भी आवारा कुत्तों ने कई लोगों पर हमला किया है. इसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).