देश

UP Bull Attack: यूपी के जलालाबाद में आवारा सांड का आतंक, सड़क चलते कई लोगों पर हमला कर किया घायल, देखें वीडियो

जलालाबाद में एक आवारा सांड ने कई लोगों पर हमला करके घायल कर दिया है. सांड द्वारा हमले का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर आवारा सांड उत्पात मचा रखा है. सड़क जो भी गुजर रहा है. उसकी नजर पड़ते ही वह उनके पीछे भागने लगता है. मौक़ा मिलते ही हमला कर देता हैं.

UP Bull Attack: यूपी के जलालाबाद में आवारा सांड का आतंक, सड़क चलते कई लोगों पर हमला कर किया घायल, देखें वीडियो
(Photo Credits @ NDTV)

UP Bull Attack Video:  उत्तर प्रदेश के शहर जलालाबाद में एक आवारा सांड ने कई लोगों पर हमला करके घायल कर दिया है. सांड द्वारा हमले का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर आवारा सांड उत्पात मचा रखा है. सड़क जो भी गुजर रहा है. उसकी नजर पड़ते ही वह उनके पीछे भागने लगता है. मौक़ा मिलते ही  हमला कर देता हैं.

हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ लिया गया है लेकिन लोग सड़क पर निकलने से डर  रहे हैं. क्योकि यह सड़क जा रहे लोगों को बुरी तरह से मारा है. जिसमें कुछ लोगों के आंख में तो कुछ के पेट में चोटें आई है. यह पढ़े: Man Killed in Bull Attack: यूपी के बरेली में सांड ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला, मौत के बाद भी करता रहा हमला; देखें खौफनाक Video

जलालाबाद में आवारा सांड का आतंक:

नगर परिषद की टीम को पकड़ने में छूटे पसीने:

हालांकि सांड के हमले की खबर मिलते ही जलालाबाद नगर परिषद की टीम उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची. लेकिन उसे पकड़ने में नगर परिषद की टीम को करीब तीन घंटों का समय लग गया. क्योंकि नगर परिषद की टीम की जैसे ही उस सांड को पकड़ने के लिए अपना प्लान बनती थी. वह वैसे ही वहां से दूसरी तरह भाग जाता था. हालांकि अन्त में नगर परिषद की टीम उसे पकड़ने में कामयाब रही. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).