News

VIDEO: लखनऊ में बीच सड़क पर महिला ने किया ड्रामा, बाल खोलकर नीचे बैठकर करने लगी अजीब हरकते, लोग देखकर हुए हैरान

दो दिन पहले जबलपुर शहर में सड़क के बीच एक महिला ने काला जादू किया था. जिसके कारण सड़क से आने जानेवाले लोग भी हैरान हो गए थे. इसके बाद अब लखनऊ से एक महिला का अजीब हरकतों वाला वीडियो सामने आया है.

VIDEO: लखनऊ में बीच सड़क पर महिला ने किया ड्रामा, बाल खोलकर नीचे बैठकर करने लगी अजीब हरकते, लोग देखकर हुए हैरान
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: दो दिन पहले जबलपुर शहर में सड़क के बीच एक महिला ने काला जादू किया था. जिसके कारण सड़क से आने जानेवाले लोग भी इसको देखकर हैरान हो गए थे. इसके बाद अब लखनऊ से एक महिला का अजीब हरकतों वाला वीडियो सामने आया है. यहांपर बीच सड़क पर एक महिला बाल खोलकर सिर घुमा रही है और हाथ ऊपर करके घुमा रही है और हाथ जोड़ रही है. ये महिला बीच सड़क पर अजीब तरह की हरकतें कर रही है.

इस महिला को देखकर सड़क पर भीड़ जम गई. महिला नीचे बैठी हुई और बैठकर ही वह अजीब हरकते करते हुए दिखाई दे रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: अजब गजब! लाल साड़ी पहनी महिला सड़क पर पहुंची, दिनदहाड़े सभी के सामने करने लगी काला जादू, जबलपुर के लोग नजारा देखकर हुए हैरान

महिला की बीच सड़क पर अजीब हरकते

महिला ने बीच सड़क पर किया ड्रामा

बताया जा रहा है कि ये घटना विभूति खंड इलाके की है. महिला ने बीच सड़क पर बैठकर ये सब ड्रामा किया. इस दौरान सड़क से आनेजाने वाले लोग भी उसे देखने लगे. इस घटना के बाद काफी लोग इस महिला की हरकते देखने के लिए जुटने लगे.इस महिला को देखने के बाद लोग भी हैरान हो गए.

लोगों ने महिला को हटाया

इस घटना के बाद लोग हैरान हो गए. राज्य की राजधानी में इस तरह की घटना और वह भी सड़क पर होने की वजह से लोग भी सोच में पड़ गए . बताया जा रहा है कि इस दौरान काफी देर तक ट्रैफिक भी जाम हो गया. कुछ देर के बाद महिला को लोगों ने ही सड़क से उठाया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).