राजस्थान: केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे

राजस्थान के बाड़मेर जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल के काफिले पर पथराव होने की जानकारी सामने आई है

केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की कार (Photo Credits IANS)

जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी (Kailash Chaudhary) और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल के काफिले पर पथराव होने की जानकारी सामने आई है. उन पर यह हमला तब हुआ, जब वह बुधवार देर रात 12.30 बजे एक जागरण में शामिल होने जा रहे थे. बाड़मेर के बायतु कस्बे में हुए इस हमले में चौधरी और बेनीवाल की कार की खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि हमले में दोनों नेता बाल-बाल बच गए. हमले के बारे में बेनीवाल ने आईएएनएस को बताया, "राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली पर हुआ है कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद एक केंद्रीय मंत्री और सांसद के काफिले पर हमला हुआ है. इससे घटना में सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) की भागीदारी होने को लेकर प्रश्न उठ रहे हैं. "

उन्होंने आगे कहा, "करीब 50 से 60 बदमाश, जो कांग्रेस के कार्यकर्ता रह चुके हैं, उन्होंने हम पर तलवार से हमला करने के साथ गोलियां दागी. आश्चर्यजनक बात तो यह है कि उन्हें रोकने में करीब 200 पुलिसकर्मी भी असमर्थ रहे। यह हमला मुख्यमंत्री के खास हरीश चौधरी के आदेश पर किया गया है, जिनके खिलाफ मैंने कल बोला था. " बेनीवाल ने आगे कहा, "मैं और कैलाश चौधरी मिलकर तय करेंगे कि इस घटना के खिलाफ एफआईआर कौन दर्ज कराएगा." यह भी पढ़े: कमलेश तिवारी हत्याकांड: बिजनौर के दो मौलानाओं पर केस दर्ज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगी रिपोर्ट

ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को बेनीवाल ने मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री हरीश चौधरी पर व्यक्तिगत हमले किए थे.उन्होंने कहा था, "वह मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के नौकर की तरह हैं, जो उनके चप्पल से लेकर उनकी कप-प्लेट भी उठाने को राजी हैं। लेकिन मैं एक सच्चा नेता हूं, उनकी तरह नहीं हूं. "

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश