एजेंसी न्यूज

Stones Pelted at Mosque: हरियाणा के रोहतक में मस्जिद पर किया पथराव, अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा के रोहतक में एक मस्जिद के द्वार पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से पत्थर फेंके जाने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Stones Pelted at Mosque: हरियाणा के रोहतक में मस्जिद पर किया पथराव, अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ केस दर्ज
Mosque (Photo Credit: Twitter)

चंडीगढ़, 5 अगस्त: हरियाणा के रोहतक में एक मस्जिद के द्वार पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से पत्थर फेंके जाने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. राज्य में नूंह और अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक संघर्ष के बाद अब स्थिति सामान्य हो चली है. इस संघर्ष में छह लोगों की जान चली गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहतक के आनवाल में रात करीब साढ़े दस बजे पथराव की घटना हुई और मस्जिद के इमाम इकबाल ने मामला दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. Nuh Violence: गृह मंत्री अनिल विज बोले, नूंह में तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में उनके पास खुफिया जानकारी नहीं थी

अधिकारियों ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने मस्जिद के द्वार पर कथित रूप से पत्थर फेंके.

सूचना मिलने पर रोहतक की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.

रोहतक के कालानौर थाने के निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

नूंह में पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक यात्रा को रोकने के प्रयास को लेकर भड़की हिंसा में दो होमगार्ड जवानों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी और यह सांप्रदायिक हिंसा कई इलाकों में फैल गई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).