एजेंसी न्यूज

300 Years Old Hanuman Statue: तमिलनाडु में चोरी हुई 300 साल पुरानी भगवान हनुमान की प्रतिमा बरामद, 2 गिरफ्तार

तमिलनाडु में भगवान हनुमान की 300 साल पुरानी प्रतिमा चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके इस प्रतिमा को बरामद कर लिया गया है. तमिलनाडु की प्रतिमा शाखा सी.आई.डी. ने शनिवार को यह जानकारी दी.

300 Years Old Hanuman Statue: तमिलनाडु में चोरी हुई 300 साल पुरानी भगवान हनुमान की प्रतिमा बरामद, 2 गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर Photo Credit Files)

चेन्नई,24 दिसंबर: तमिलनाडु में भगवान हनुमान की 300 साल पुरानी प्रतिमा चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके इस प्रतिमा को बरामद कर लिया गया है. तमिलनाडु की प्रतिमा शाखा सी.आई.डी. ने शनिवार को यह जानकारी दी. OMG! महिला ने अपना पेट कटवाकर घटाया वजन, स्लिम होने के बाद कॉन्फिडेंस आया वापस

यह प्रतिमा 1000 साल पुराने धेनुपुरीस्वरारा मंदिर से करीब तीन साल पहले चोरी हुई थी. शुरुआत में स्थानीय पुलिस की ओर से मामला दर्ज कराया गया था, जिसे बाद में पांच अक्टूबर, 2020 को प्रतिमा विंग सी.आई.डी. को स्थानांतरित कर दिया गया था.

अतिरिक्त डीएसपी बेलुमुरुगन के तहत विशेष दल के गठन के बाद इस मामले में प्रगति हुई. दल ने वर्ष 2019 तक के मंदिर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और इसकी नजरें कुछ संदिग्धों पर टिक गईं.

22 दिसंबर को एक संदिग्ध से मिलते-जुलते व्यक्ति को कुंभकोडम बाईपास से पकड़ा और उसे सीआईडी कार्यालय पर पूछताछ के लिये लाया गया.

पूछताछ पर संदिग्ध ने जुर्म स्वीकार कर लिया और एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का भी खुलासा किया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों इस प्रतिमा को ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक में थे.

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 300 साल पुरानी यह प्रतिमा नायक राजाओं द्वारा स्थापित की गई थी. वेल्लोर में दूसरे आरोपी के घर से प्रतिमा को बरामद कर लिया गया.  प्रतिमा शाखा के डीजीपी के. जयंत मुरली और आईजीपी दिनाकरण ने प्रतिम बरामद करने वाली टीम के लिए इनाम का ऐलान किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).