देश

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई उछाल, सेंसेक्स 300 और निफ्टी 74 अंकों से उछला

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और सेंसेक्स करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ खुला. निफ्टी ने भी 74 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. विदेशी बाजारों से मिले सकरात्मक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी का रुझान दिखा.

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई उछाल, सेंसेक्स 300 और निफ्टी 74 अंकों से उछला
शेयर बाजार (Photo Credits: IANS)

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और सेंसेक्स करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ खुला. निफ्टी ने भी 74 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. विदेशी बाजारों से मिले सकरात्मक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी का रुझान दिखा.

हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली बढ़त के साथ 70.88 पर खुला. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.41 बजे 172.51 अंकों यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 38,279.38 पर कारोबार कर रहा था.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में आए उतार-चढ़ाव

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.85 अंकों यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 11,352.85 पर कारोबार कर रहा था.

इससे पहले सुबह नौ बजे सेंसेक्स तकरीबन 300 अंकों की तेजी के साथ 38,401.49 पर खुला और 38,403.54 तक उछला. इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 38,258.08 रहा जबकि पिछले सत्र में यह 38,106.87 पर बंद हुआ था.

निफ्टी भी 74 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ के साथ 11,388.45 पर खुला और 11,400.30 तक उछला. आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,345.75 रहा जबकि यह पिछले सत्र में 11,314 पर बंद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2019 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).