देश

शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स 330 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ

बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 330 अंकों यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 39,831.97 पर बंद हुआ.

शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स 330 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ
शेयर बाजार (Photo Credits: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की दूसरी पारी की शुरुआत से पहले गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में फिर तेजी लौटी और बीएसई (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) करीब 330 अंकों यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 39,831.97 पर बंद हुआ. एनएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 84.60 अंकों यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 11,945.90 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के पिछले सत्र के मुकाबले सुबह 78.23 अंकों की मजबूती के साथ 39,580.28 पर खुला और कारोबार के अंत में 329.92 अंकों यानी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 39,831.92 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 39,911.92 जबकि निचला स्तर 39,500.56 रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 4.2 अंकों की बढ़त के साथ 11,865.30 पर खुला और कारोबार के दौरान 11,968.55 तक उछला.

निफ्टी कारोबार के अंत में 84.80 अंकों यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 11,861.10 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,859.40 रहा. बीएसई के मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में भी तेजी रही. मिड-कैप सूचकांक 59.68 अंकों यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 15,061.35 पर बंद हुआ और बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक 29.90 अंकों यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 14,964.15 पर बंद हुआ. बीएसई के 19 सेक्टरों के सूचकांकों में से 14 में तेजी रही जबकि चार में गिरावट दर्ज की गई और एक सूचकांक सपाट रहा. सबसे ज्यादा तेजी वाले सेक्टरों में पावर (1.58 फीसदी), युटिलिटी (1.46 फीसदी), टेलीकॉम (1.21 फीसदी), इनर्जी (1.04 फीसदी) और फाइनेंस (0.97 फीसदी) शामिल रहे. यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक की बढ़त के साथ 39,760 के पार

गिरावट वाले सेक्टरों में ऑटो (0.61 फीसदी), मेटल (0.38 फीसदी), रियल्टी (0.26 फीसदी) और कंज्यूमर डिस्क्रिनरी गुड्स एंड सर्विसेस (0.08 फीसदी) शामिल रहे. बेसिक मैटेरियल्स का सूचकांक सपाट बंद हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).