Stock Market: घरेलू शेयर में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर और निफ्टी में 50 अंकों की तेजी दर्ज
विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 32800 के ऊपर खुला और एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 50 अंकों की तेजी के साथ करीब 9365 पर खुला.
मुंबई, 28 मई: विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 32800 के ऊपर खुला और एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 50 अंकों की तेजी के साथ करीब 9365 पर खुला.
सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 213.55 अंकों यानी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 31,818.77 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 66.80 अंकों यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 9281.75 पर बना हुआ था.
यह भी पढ़ें: Stock Market: घरेलू शेयर में मजबूत शुरुआत, निफ्टी भी बढ़त के साथ सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 222.58 अंकों की बढ़त के साथ 31827.80 पर खुला और 31,858.74 तक उछला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 50 अंकों की बढ़त के साथ 9364.95 पर खुला और 93291.90 तक उछला.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

