शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 363 अंक टूटा
भारतीय वायुसेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार करने और पाकिस्तान में बम गिराकर लौटने के दावों की खबरें सामने आने के बाद देश के शेयर बाजारों में भूचाल आ गया है.
मुंबई: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) द्वारा नियंत्रण रेखा पार करने और पाकिस्तान (Pakistan) में बम गिराकर लौटने के दावों की खबरें सामने आने के बाद देश के शेयर बाजारों में भूचाल आ गया है. शुरुआती कारोबार में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है.
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.59 बजे 363.89 अंकों की गिरावट के साथ 35,849.49 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 113.35 अंकों की कमजोरी के साथ 10,766.75 पर कारोबार करते देखे गए.
यह भी पढ़ें: Budget 2019: शेयर बाजार में खुशी की लहर, Sensex और Nifty में गजब का उछाल
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 237.63 अंकों की गिरावट के साथ 35,975.75 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 104.8 अंकों की कमजोरी के साथ 10,775.30 पर खुला.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2019 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

