Process & Business Expansion

SpiceJet Layoff: विमानन कंपनी स्पाइसजेट में होगी छंटनी, 1400 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट अपने 1400 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. यह संख्या कुल वर्कफोर्स का 15% है.

SpiceJet Layoff: विमानन कंपनी स्पाइसजेट में होगी छंटनी, 1400 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
Layoff Notice (Photo Credit: Pixabay)

SpiceJet Layoff: नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट अपने 1400 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. यह संख्या कुल वर्कफोर्स का 15% है. जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा है. इसके चलते वह अपने कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ हो रहा है. अब कंपनी ने कास्ट कटिंग के तहत ले ऑफ करने का फैसला लिया है.

वर्तमान समय में स्पाइसजेट 30 विमान ऑपरेट करती है. कंपनी के पास करीब 9,000 कर्मचारी हैं. इनमें से कुछ क्रू-मेंबर और कुछ विदेशी पायलट भी हैं. ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट ने यह कंफर्म किया है कि वह अपने 15% वर्कफोर्स को कम करेगी. कंपनी 2200 करोड़ रुपए का फंड हासिल करने की कोशिश कर रही है. इसके चलते जरूरी कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, खबर यह भी आ रही है कि स्पाइसजेट ने 744 करोड़ रुपए का फंड जुटा लिया है. इस फंड से वह कंपनी के लिए नए रास्ते खोलेगी.

आपको बता दें, 2019 में स्पाइसजेट के पास 118 विमान और 16000 कर्मचारी थे. बाजार हिस्सेदारी के मामले में कंपनी का निकटतम प्रतिद्वंदी अकासा एयर है. अकासा के पास वर्तमान में 23 विमान और 3500 कर्मचारी हैं. घरेलू बाजार में भी उसकी हिस्सेदारी 4% है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).