देश

SpiceJet Employees Salaries: दिवाली से पहले स्पाइसजेट कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरलाइन ने चुकाए 4 महीने का बकाया वेतन

दिवाली से पहले स्पाइसजेट के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. एयरलाइन स्पाइसजेट सरकार के GST बकाया चुकाने के बाद अपने कर्मचारियों की चार महीने की लंबित वेतन का भुगतान भी किया है. तंगी से गुजर रहे कर्मचारियों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है.

SpiceJet Employees Salaries: दिवाली से पहले स्पाइसजेट कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरलाइन ने चुकाए 4 महीने का बकाया वेतन
(Photo Credits ANI)

SpiceJet Employees Salaries: दिवाली से पहले स्पाइसजेट के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. एयरलाइन स्पाइसजेट सरकार के GST बकाया चुकाने के बाद अपने कर्मचारियों की चार महीने की लंबित वेतन का भुगतान भी किया है. तंगी से गुजर रहे कर्मचारियों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. दरअसल एयरलाइन कंपनी पिछले कई महीनों से वित्तीय संकट और अनपेड वेतन की समस्या से जूझ रही थी. एक सप्ताह पहले, एयरलाइन ने अपने सभी लंबित वेतन का भुगतान किया, जिससे उसके कर्मचारियों में राहत की लहर दौड़ गई. खासकर त्योहारों के मौसम के मद्देनजर कर्मचारियों का बकाया वेतन आने पर वे काफी खुश हैं.

बकाया चार महीने की सैलेरी एक साथ आने पर कर्मचारी भी काफी खुश दिखें. एक कर्मचारी ने कहा कि मैं अपने परिवार के भविष्य को लेकर चिंतित था. मुझे बहुत खुशी है कि प्रबंधन ने अपना वादा निभाया. हमें वादा किया गया था कि सभी बकाया 30 सितंबर तक चुकाए जाएंगे, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही कर दिया. मैं इस टीम का हिस्सा होकर गर्व महसूस करता हूं!" यह भी पढ़े: picejet ने कर्मचारियों के अगस्त तक के बकाया वेतन का भुगतान किया

एक साथ चार महीने की सैलेरी मिली:

सुरक्षा स्टाफ में काम करने वाले मनीष कुमार समेत अन्य कमर्चारियो ने कहा इस अचानक बदलाव को मैं सच में विश्वास नहीं कर पा रहा था जब मैंने अपने खाते में देखा. एक साथ तीन महीने की सैलरी मिली और फिर सितंबर की सैलरी समय पर, यह बहुत बड़ी राहत है.

स्पाइसजेट ने ऐसे किया भुगतान:

दरअसल एयरलाइन ने एक योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाए. इस QIP में शीर्ष स्तरीय संस्थागत निवेशक और फंड शामिल हुए, जिनमें गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर), मॉर्गन स्टेनली एशिया, टाटा म्यूचुअल फंड और डिस्कवरी ग्लोबल ऑपर्च्युनिटी लिमिटेड जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं.

एयरलाइन ने जीएसटी भुगतान भी चुकाए:

कर्मचारियों के बकाए के साथ-साथ एयरलाइन ने बकाया जीएसटी भुगतान भी चुकाए, जो इसके वित्तीय स्थिति को सुधारने के व्यापक प्रयास का संकेत है. नए विमानों को पेश करने, अपने मार्गों का विस्तार करने और अपने नेटवर्क को पुनर्स्थापित करने की योजना के साथ, स्पाइसजेट प्रतिस्पर्धी विमानन बाजार में एक मजबूत स्थिति पुनः हासिल करने का संकेत दे रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).