Hyderabad Road Accident: हैदराबाद में भीषण हादसा, तेज रफ़्तार से जा रहा ट्रक झोपड़ी में घुसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

हैदराबाद के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर गुरुवार को एक ट्रक झोपड़ी में घुस गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. चालक वाहन के स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा था, जिस कारण यह हादसा हुआ

Road Accident (Photo: PTI)

Hyderabad Road Accident: हैदराबाद के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर गुरुवार को एक ट्रक झोपड़ी में घुस गया. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. चालक वाहन के स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा था, जिस कारण यह हादसा हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा संगारेड्डी जिले के तेलापुर नगरपालिका में कोल्लुरु के पास हुआ. पुलिस के अनुसार, हरियाणा का एक चावल लदा ट्रक गाचीबोवली की ओर जा रहा था इसी दौरान ट्रक आउटर रिंग रोड एग्जिट पर सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसा. झपकी आने के बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था. ओआरआर से नीचे उतरते समय ट्रक रेलिंग से टकराकर झोपड़ी में जा घुसा था.

झोपड़ी में रहने वाले तीन दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 48 वर्षीय राठौड़, उनकी पत्नी कमलाबाई और 23 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। वे कर्नाटक के रहने वाले थे और झोपड़ी में रह रहे थे. झोपड़ियों में लगभग 30 मजदूरों का परिवार रहता था और राठौड़ का परिवार उनमें से एक था. यह भी पढ़े: Hyderabad Bus Accident: हैदराबाद में TSRTC की बस रोड पर से उतरकर झाड़ियों में जा घुसी, हादसे में 15 यात्री घायल

स्थानीय लोगों ने शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय विधायक महिपाल रेड्डी ने मृतक परिवार के परिजनों को सांत्वना दी और शवों को उनके पैतृक स्थान भेजने की व्यवस्था करने का वादा किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल