PDP नेता की सुरक्षा में तैनात एसपीओ सात एके-47 राइफल्स लेकर चंपत हुआ
एक विधायक के यहां चौकीदार के रूप में तैनात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) यहां अपने सहकर्मियों के आठ सर्विस हथियार लेकर शुक्रवार को चंपत हो गया.
श्रीनगर: एक विधायक के यहां चौकीदार के रूप में तैनात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) यहां अपने सहकर्मियों के आठ सर्विस हथियार लेकर शुक्रवार को चंपत हो गया. पुलिस ने कहा कि श्रीनगर शहर के जवाहर नगर इलाके में पीडीपी विधायक अजीज मिर्जा के यहां चौकीदार के रूप में तैनात एसपीओ आदिल बशीर अपने सहकर्मियों के सर्विस हथियार लेकर चंपत हो गया.
पुलिस ने कहा, "एसपीओ विधायक के आवास पर तैनात अन्य चौकीदारों के सात एके-47 राइफल्स और एक पिस्तौल लेकर गायब हो गया." पुलिस ने कहा कि एसपीओ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है, जो शोपियां जिले का रहने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2018 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

