सपा ने मेयर पद की आठ सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य में आठ मेयर पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वंदना मिश्रा लखनऊ में सपा की उम्मदीवार होंगी. वह पूर्व पत्रकार और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर रमेश दीक्षित की पत्नी हैं. वही हाल ही में पार्टी के साथ जुड़ी हैं.
लखनऊ, 13 अप्रैल : समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य में आठ मेयर पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वंदना मिश्रा लखनऊ में सपा की उम्मदीवार होंगी. वह पूर्व पत्रकार और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर रमेश दीक्षित की पत्नी हैं. वही हाल ही में पार्टी के साथ जुड़ी हैं. उन्होंने कहा, अगर लखनऊ को भाजपा का गढ़ माना जाता है, तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी.
पार्टी की गोरखपुर उम्मीदवार काजल निषाद एक भोजपुरी अभिनेत्री हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव में कैंपियरगंज से पार्टी की विधायक उम्मीदवार थीं. इलाहाबाद के मेयर पद के उम्मीदवार अजय श्रीवास्तव शहर के जॉर्ज टाउन इलाके के रहने वाले हैं और एक बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर इलाहाबाद उत्तर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. यह भी पढ़ें : Karnataka BJP Candidate List: भाजपा ने 189 उम्मीदवारों का किया ऐलान, जगदीश शेट्टर पर अभी तक कोई फैसला नहीं
पार्टी के अन्य उम्मीदवारों में रघुवीर चौधरी (झांसी), सीमा प्रधान (मेरठ), अर्चना वर्मा (शाहजहांपुर), मशरूर फातिमा (फिरोजाबाद) और आलोक पांडे (अयोध्या) शामिल हैं. सीमा प्रधान सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

