Monsoon Update: मुंबई में इस वीकेंड होगी मानसून की एंट्री, जानें दिल्ली-NCR में कब देगा दस्तक

मुंबई के लोगों को मानसून (Monsoon) का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने खुशखबरी दी है. आईएमडी ने बताया कि मानसून इस वीकेंड तक मुंबई मे दस्तक दे देगा.

Representative Image | Photo: PTI

मुंबई के लोगों को मानसून (Monsoon) का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने खुशखबरी दी है. आईएमडी ने बताया कि मानसून इस वीकेंड तक मुंबई मे दस्तक दे देगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि "मानसून के 24 जून तक मुंबई पहुंचने की संभावना है. मानसून के रायगढ़, ठाणे, मुंबई और पालघर की ओर आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं." बता दें कि चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) की वजह से पहले ही मानसून के आने में काफी देर हो चुकी है. Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर, 10 जिलों में करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित | Photos and Videos. 

मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख एस जी कांबले (S G Kamble) के अनुसार, मानसून 11 जून को तटीय रत्नागिरी तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले गुरुवार को गुजरात के कच्छ तट पर जखाऊ के पास चक्रवात के टकराने के कारण यह आगे नहीं बढ़ पाया. उन्होंने बताया कि अब मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हैं और इसके सप्ताहांत में 24 से 25 जून के बीच मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.

आम तौर पर, दक्षिण कोंकण में मानसून की शुरुआत की तारीख 10 जून है, इसके बाद मुंबई में 11 जून है. इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में एक सप्ताह की देरी हुई. मानसून के आगमन से मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. विदर्भ क्षेत्र में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से इससे राहत मिलने की उम्मीद है.

दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग कि मानें तो अभी दिल्ली एनसीआर वालों को अभी हफ्ता भर और मानसून का इंतजार करना पड़ेगा. इस बीच प्री-मानसून बारिश से दिल्ली में मौसम अच्छा बना हुआ है. IMD ने बताया मानसून अगले 2 से 3 दिनों तक मध्य भारत और फिर 29 जून तक दिल्ली-एनसीआर पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने बताया अगले 2 से 3 दिनों में मानसून मध्य भारत के राज्य जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट