देश

'Sorry पता नहीं था कोरोना की दवाई है': Haryana के जींद में चोरों ने सफाई देते हुए लौटाई कोरोना वैक्सीन की 1710 खुराक

हरियाणा के जींद शहर स्थित सिविल अस्पताल से कोविड-19 टीके की 1710 खुराक चोरी हो गई थीं. इस बीच, ताजा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चोरी किए गए कोरोना वैक्सीन की 1710 खुराक की खेप गुरुवार को नाटकीय ढंग से सिविल लाइन थाने पहुंच गई. पुलिस के अनुसार, थैले के अंदर एक पर्ची भी मिली है जिस पर लिखा था, 'सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है.'

'Sorry पता नहीं था कोरोना की दवाई है': Haryana के जींद में चोरों ने सफाई देते हुए लौटाई कोरोना वैक्सीन की 1710 खुराक
चोरों ने लौटाई वैक्सीन की खुराकें (Photo Credits: Twitter)

हरियाणा (Haryana) के जींद (Jind) शहर स्थित सिविल अस्पताल से कोविड-19 टीके (COVID-19 Vaccines) की 1710 खुराक चोरी हो गई थीं. इस बीच, ताजा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चोरी किए गए कोरोना वैक्सीन की 1710 खुराक की खेप गुरुवार को नाटकीय ढंग से सिविल लाइन थाने पहुंच गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार एक शख्स थाने के बाहर चाय की दुकान पर टीकों की 1710 खुराक से भरा थैला दुकानदार के पास यह कहकर छोड़ गया कि उसमें मुंशी (थाने के कर्मी) का खाना है. पुलिस के अनुसार, थैले के अंदर एक पर्ची भी मिली है जिस पर लिखा था, 'सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है.' यह भी पढ़ें- Haryana: जींद में महिला द्वारा यौन शोषण से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश.

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ओपी नरवाल ने बताया कि सामान्य अस्पताल के पीपी सेंटर से चोरी हुई टीकों की खुराक की खेप कोई व्यक्ति गुरुवार को थाने के बाहर एक दुकान पर दे गया, फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. थाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक सवार का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है.

ANI का ट्वीट-

चोरों ने इस पर्ची के साथ लौटाई कोराना वैक्सीन की खुराकें-

गौरतलब है कि सिविल अस्पताल के पीपी सेंटर में बुधवार शाम को टीकाकरण शिविरों से बची हुई टीके की 1710 खुराक फ्रिज में रखी गई थीं. इनमें कोविशील्ड की 1270 खुराक और कोवैक्सीन की 440 खुराक शामिल थीं. बुधवार की रात चोरों ने पीपी सेंटर का ताला तोड़ कर फ्रिज में रखी टीके की खुराक और दूसरे कमरे में रखी ‘इंक्वायरी फाइल’ चोरी कर ली गई थी.

भाषा इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).