सूरत कोर्ट में अपील दायर करने से पहले राहुल से मिलने पहुंची सोनिया, प्रियंका
राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत में मौजूद रहेंगे. वहां वो आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे. पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी वहां पहुंचेंगे. पार्टी सूत्रों ने कहा कि कानूनी टीम ने अपील के लिए पूरी तैयारी कर ली है.
नई दिल्ली, 3 अप्रैल: सूरत की अदालत में सोमवार को अपील दायर करने से पहले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं. पार्टी अपनी ताकत दिखाने की योजना बना रही है. कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दाखिल करने के दौरान उनके साथ सूरत जा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: राहुल गांधी अपीलीय अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश कर रहे हैं : रिजिजू
राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत में मौजूद रहेंगे. वहां वो आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे. पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी वहां पहुंचेंगे. पार्टी सूत्रों ने कहा कि कानूनी टीम ने अपील के लिए पूरी तैयारी कर ली है. राहुल गांधी को 23 मार्च को मानहानि के मामले में दोषी ठहराया गया था और दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2023 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

