देश

Aaj Ka Mausam, 18 April 2025: कहीं बारिश और ओले, तो कहीं गर्मी का प्रकोप; जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य में आज का मौसम

देश भर में मौसम ने अपना रंग बदल लिया है. कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं भीषण गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. स्काईमेट के अनुसार, कई जगहों पर दबाव की रेखाएं और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं.

Aaj Ka Mausam, 18 April 2025: कहीं बारिश और ओले, तो कहीं गर्मी का प्रकोप; जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य में आज का मौसम
(Photo Credits File

आज का मौसम, 18 अप्रैल 2025: देश भर में मौसम ने अपना रंग बदल लिया है. कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं भीषण गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. स्काईमेट के अनुसार, कई जगहों पर दबाव की रेखाएं और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे आज, 18 अप्रैल को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. उत्तर और पूर्वोत्तर भारत की बात करें, तो सिक्किम, अंडमान-निकोबार और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

वहीं, पश्चिम बंगाल, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भी बादल बरस सकते हैं. पूर्वी बिहार, झारखंड और उत्तर पंजाब में आज, 18 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढें; Ranchi Weather: रांची में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अगले 6 दिन तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

इन राज्यों में हो सकती है बर्फबारी

पश्चिमी हिमालयी राज्यों जैसे, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 और 19 अप्रैल को बारिश के साथ बर्फबारी का भी अनुमान है. उधर, पूर्वी असम और मध्य प्रदेश में भी चक्रवातीय हलचलें मौसम को प्रभावित कर रही हैं. दक्षिण भारत में, दक्षिण तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.

गर्मी की बात करें तो, पश्चिम राजस्थान में लू से लेकर तीव्र लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. आज, 18 अप्रैल को यहां गर्म हवाएं और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. पूर्वी राजस्थान में भी 19 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं. गुजरात में भी तापमान बढ़ने से लू की स्थिति बन रही है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो-तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).